---Advertisement---

धर्मजयगढ़ सहित प्रदेश भर के सभी शासकीय ,अशासकीय विद्यालयों में होगी गौ विज्ञान परीक्षा। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशु ,शशि ने किया पत्रिका का विमोचन। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की अनुकरणीय पहल।

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---


धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित, गौ विज्ञान परीक्षा 2025 पूरे प्रदेश के शासकीय, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, तथा कालेज स्तर के छात्र-छात्राओं हेतु यह परीक्षा नवंबर माह में होनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा इस परीक्षा का संचालन किया जा रहा है।

जिसमें विकासखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के तमाम कर्मचारियों ,अधिकारियों, तथा सेवानिवृत कर्मचारीयो की ड्यूटी भी लगाई गई है।इसी क्रम में आज धर्मजयगढ़ विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ एवं उपाध्यक्ष शिशु शशि के द्वारा गौ विज्ञान पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया।

वही धर्मजयगढ़ के सभी शैक्षिक संस्थानों मैं संपर्क कर शत प्रतिशत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया गया। लौकिक एवं पारलौकिक जीवन का उद्धार करने वाली यह अभियान बच्चों में गौ माता के प्रति एक सही व जीवनोपयोगी ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायी परीक्षा होगी। जो आत्मनिर्भर भारतवर्ष के निर्माण में माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करने वाली युवा पीढ़ी के लिए वरदान सिद्ध होगी।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी धर्मजयगढ़ एस.आर. सिदार एवं घरघोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ,जिला संयोजक मनबोध बेहरा,लखनलाल झरिया, धरमजयगढ़ विकासखंड संयोजक गौरी शंकर पांडेय, मनोज कुमार साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment