Latest News
धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।
वही इस विषय पर थाना प्रभारी में बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही ...
चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
अरुण धर दीवान ने कहा साय सरकार के आते ही विकास का ग्रहण खत्म हुआ रायगढ़ :- विधानसभा धरमजयगढ़ में चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग ...
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!
धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू की अध्यक्षता में ...
हमने बनाया है हम ही सवारेंगे वाक्य को चरितार्थ करने वाला सर्व समावेशी बजट!1.72 लाख करोड़ की इस बजट में युवाओं, किसानों,महिलाओं, गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं — गोकुल नारायण यादव!
रायगढ़ न्यूज़ — छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी बजट को गति,ज्ञान के बाद “संकल्प “थीम पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है.मोदी ...
धरमजयगढ़ का गौरवप्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकउत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद राधेश्याम राठिया, अनिल सरकार व अन्य विशिष्ट अतिथियों के गरिमा मय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम !
धरमजयगढ़ का गौरवप्राप्त पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकउत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद राधेश्याम राठिया, अनिल सरकार ...
अटल स्मृति दिवस के पर धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आज होगा आयोजन!
धरमजयगढ़ न्यूज़ — अटल बिहारी वाजपेई जी के 100 वी जन्म जयंती को “अटल स्मृति” दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है!वही आज ...
पीएम श्री सागेस धरमजयगढ़ में एलुमनी मीट का गरिमामय आयोजनदिनांक : 02 जनवरी 2026
पीएम श्री सागेस धरमजयगढ़ में एलुमनी मीट का गरिमामय आयोजनदिनांक : 02 जनवरी 2026 धरमजयगढ़ स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय में दिनांक ...
संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव कल धरमजयगढ़ मे होगा खेल का महासंग्राम
नोडल अधिकारी मरकाम साहब के देख रेख सभी तैयारियां पूर्ण धरमजयगढ़।रायगढ़ संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कल 25 दिसंबर को धरमजयगढ़ ...
अंबुजा अडानी से प्रभावित ग्रामीण संबंधित निम्न विभागों में शिकायत दर्ज कर खदान करा सकते हैं निरस्त पढ़े पूरी खबर
-धरमजयगढ़। किस तरह से लोगों को छला जा रहा है यहां से कोयला निकालने के लिए, कंपनियों द्वारा नोटों में बिक गये हैं हमारे ...
12 अक्टूबर को क्लब ग्राउंड में भव्य रूप से होगा प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं कवि सम्मेलन.मुख्य अतिथि होंगे…
: धरमजयगढ़ धरमजयगढ़ के पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए इस बार प्रेस क्लब का गठन किया और सर्वसम्मति से जोहार छत्तीसगढ़ के संपादक नारायण ...
