---Advertisement---

नगर पंचायत धर्मजयगढ़ को डीएम एफ मद से पहली बार मिली करोड़ों की सौगात।बस स्टैंड सहित नगर का होगा कायाकल्प

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---


धरमजयगढ़ न्यूज़– नगर पंचायत धर्मजयगढ़ को जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान के प्रयासों से मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया के सहमति से नगर विकाश के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति डी एम एफ मद से प्रदाय की गई है। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही विकास कार्यों को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि कुछ दिनों पहले भी जनपद पंचायत के कुछ ग्रामों की सड़कों के लिए भी डीएम एफ मद से करोडो की स्वीकृति मिली थी

जिसका कार्य बहुत जल्द चालू होने वाला है। वही अब नगर पंचायत को पहली बार डी एम एफ से मिले करोड़ों रुपए की स्वीकृति नगर विकास के लिए एक नया आयाम लाने वाला है। वही नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार ने नगर विकास के लिए दिए गए करोड़ों की स्वीकृति को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान,प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया जी का आभार जताया है वही उन्होंने बताया कि नगर के चौमुखी विकास मै कोई कमी नहीं होने देंगे। वही उक्त विषय की जानकारी भाजपा के मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने प्रदेश सरकार को विकास की ओर अग्रेषित बताया है।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment