---Advertisement---

CG- कैबिनेट विस्तार इसी महीने ! चार मंत्री हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल, कुछ का कट सकता है पत्ता

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

रायपुर 6 जून 2025। विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरें मिल रही है कि हरियाणा पैटर्न पर ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार होगा, यानी कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री होंगे। लेकिन, सूत्र चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं। अगर चार मंत्री शपथ लेते हैं, तो जाहिर है मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी एक को ड्राप करना होगा? लेकिन मंत्रिमंडल से बाहर होने वाला चेहरा कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

15 जून तक हो सकता है शपथ

जानकारी के मुताबिक 15 जून तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। 13 से 15 जून के बीच शपथ ग्रहण की तारीख हो सकती है। 13 जून को राज्यपाल वापस रायपुर लौटेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। अगर संभावित मंत्रियों की बात करें तो अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है।चार मंत्री ले सकते हैं शपथ

इसके अलावे बस्तर को मजबूत करने के लिए लता उसेंडी को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा सकता है। अभी लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष है। लता उसेंडी पहले भी मंत्री पद की दावेदारों में रही थी, लेकिन सरकार गठन की फाइनल लिस्ट में लता उसेंडी का नाम नहीं था। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव का नाम इस बार भी मंत्री की लिस्ट में देखा जा रहा है। गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आये हैं। वहीं उत्कल समाज के प्रतिनिधि के तौर पर रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

किसे किया जायेगा ड्राप?

लेकिन अगर चार मंत्रियों का शपथ हुआ, तो फिर किस एक मंत्री को ड्राप किया जायेगा? इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ तो नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरगुजा से किसी मंत्री को ड्राप किया जा सकता है। सरगुजा से एक मंत्री घटाकर, बस्तर में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जायेगा। फिलहाल अटकलें तेज है, लेकिन दावा यही किया जा रहा है कि इस बार मंत्रियों का शपथ जून महीने में ही हो जायेगा।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment