---Advertisement---

मोर गांव – मोर पानी” अभियान से गाँवों में जागी जल चेतना: धर्मजयगढ़ में क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण से मिला जल संरक्षण का नया विजन

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---


धर्मजयगढ़ न्यूज़ —“मोर गांव – मोर पानी” “जल है तो कल है”—यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि अब छत्तीसगढ़ के गाँवों में एक आंदोलन का रूप ले चुका है। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान ने ग्रामीण विकास को नई दिशा दी है। इस क्रम में 2 से 5 जून तक पूरे प्रदेश में जनपद स्तर पर चल रहे क्लस्टरवार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत, धर्मजयगढ़ जनपद मै महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसने ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर चेतना की नई लहर जगा दी।गांव-गांव तक पहुँचेगा जल क्रांति का संदेश


जनपद अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, मेट एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की टीम के सदस्यों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तकनीकी सहायकों ने प्रोजेक्टर और वीडियो की सहायता से जल संरक्षण की नवीन तकनीकों, संरचनाओं और परियोजनाओं की बारीक जानकारियाँ साझा कीं।प्रशिक्षण में इन बिंदुओं पर दिया गया विशेष जोर:
नवीन तालाब निर्माण और तालाबों के गहरीकरण से जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के उपाय


नरवा विकास के तहत छोटे-छोटे नालों को जीवित कर वर्षा जल संचयन
सोख्ता गड्ढा निर्माण के जरिए घरों और सार्वजनिक स्थानों में जल रिसाव रोकना
वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के साथ जल चक्र को संतुलित रखना
वाटर शेड परियोजनाओं के जरिए प्राकृतिक जल प्रवाह को दिशा देना और भू-जल पुनर्भरण
नया विजन, नई ऊर्जा
“मोर गांव – मोर पानी” अभियान ने ग्रामीणों के मन में यह स्पष्ट कर दिया है कि अब विकास सिर्फ सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संवर्धन से मापा जाएगा। कापु में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब सरकार की योजना, प्रशासन की सक्रियता और जनता की भागीदारी एक साथ आती है, तो कोई भी आंदोलन जन-जागरूकता में बदल सकता है।
वर्जन
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ मदन लाल साहू
जल संरक्षण आज की नहीं, आने वाले सौ वर्षों की जरूरत है। शासन की यह योजना तभी सफल होगी जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर अपनाएगा।”
जनपद स्तर पर प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति
इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मदन लाल साहू,कार्यक्रम अधिकारी रामकृष्ण पटेल सहित जनपद कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने इस प्रशिक्षण को और अधिक व्यापक और प्रभावशाली बनाया।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment