---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत धर्मजयगढ़ द्वारा एक पौधा मां के नाम से किया गया वृक्षारोपण।

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

धर्मजयगढ़ न्यूज़ — एक पेंड माँ के नाम अभियान के तहत 05 जून विश्व पर्यावारण दिवस के अवसर पर धर्मजयगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष पार्षद भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मुख्य नगरपंचायत अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने नाम के साथ अपने परिवार के नाम पर काम फलदार एवं छायादार पौधे लगा कर देख-रेख करने का संकल्प लिए गये।
आज हम सभी के द्वारा पर्यावारण में उपलब्ध संसाधानों का अधिक दोहन करने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण में पेंड-पौधों की कमी होना है। नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने मूलभुत कर्तव्य समझते हुए एक पौधा जरूर लगाये साथ ही उसका देख-रेख भी करें। जिससे पर्यावरण में बढ़ रही प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही हमारे आने वाले पीढ़ी को बेहतर एवं स्वस्थ्य पर्यावारण का लाभ मिल सके।


मुख्य नगरपंचायत अधिकारी भरत लाल साहू द्वारा नागरिको से अपील स्वस्थ्य एवं सुरक्षित वातवरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प जरूर ले।
आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,पार्षद,मंडल भाजपा के अध्यक्ष सहित पूरे नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी भी मौजूद रही।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment