---Advertisement---

उरगा से धर्मजयगढ़ भारतमाला परियोजना के जांच मै भी खुल सकते है कई भ्रष्टाचार से संबंधित राज आखिर कब होगी इसकी जांच।

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

उरगा से धर्मजयगढ़ भारतमाला परियोजना के जांच मै भी खुल सकते है कई भ्रष्टाचार से संबंधित राज आखिर कब होगी इसकी जांच।
धर्मजयगढ़ न्यूज़ — मोदी सरकार की सबसे महत्पूर्ण परियोजना से एक भारतमाला परियोजना को भी भ्रष्टाचार की चपेट में लेने से जिम्मेदारों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। इसका जीता जागता उदाहरण विशाखापटनम से रायपुर परियोजना मै देखने को मिला इतना ही नहीं बल्कि बिलासपुर मै भी इसमें बड़े पैमाने मै भ्रष्टाचार किया गया कुछ दिनों पूर्व एक पटवारी ने अपने को निर्दोष बताते हुए मौत को भी मुंह लगा लिया,इसके बाद भी बिलासपुर कमिश्नर ने अब तक जांच टीम का गठन नहीं कर पाये।वही बात की जाए धर्मजयगढ़ परियोजना की तो यहां दो बार एलाइमेंट को बदला गया है। कर्नाटका पावर के कोल ब्लॉक की वजह से एलाइनमेंट बदल चुका है। नए एलाइनमेंट में भी लोगों ने मनमाने तरीके से शेड बना लिए हैं, ताकि पक्के निर्माण का मुआवजा मिल सके।
मुआवजा वितरण में फिर हो सकता है बड़ा खेल
वर्तमान में धर्मजयगढ़ के मेडरमार में चल रहे शेड निर्माण की सही ढंग से जांच की गई तो यहां भी बड़े पैमाने मै सरकार के पैसे को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ने से रोका जा सकता है।
आखिर इस शेड निर्माण की किन किन विभागों से ली गई है अनुमति
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क का एलाइमेंट चेंज होते ही एका एक शेड निर्माण का कार्य व्यापार के लिए किया जा रहा है या फिर मुआवजा पाने का नया तरीका क्या संबंधित ग्राम पंचायतों की अनुमति ली गई, क्या संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त की गई, क्या विद्युत विभाग से कनेक्शन प्राप्त किया गया है,जमीनों का डायवर्शन किया गया या नहीं जैसे अनेकों सवाल जो जांच के प्रमुख बिंदु है। जो यह प्रमाणित कर सकते हैं कि यह शेड निर्माण शासन को आर्थिक क्षति के साथ साथ भ्रष्टाचार करने के लिए पर्याप्त है।
वही कुछ दिनों पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धनराज मरकाम ने मीडिया की सूचना पर स्थल जांच किया जहां उन्होंने पाया की जगह निर्माण हो चुके हैं जिस पर आगे जांच कर आगे की कार्यवाही की बात की है

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment