---Advertisement---

पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से की बात, इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात सीएम को दिया हर संभव मदद का आश्वासन…

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 242 लोग (क्रू और यात्री मिलाकर) सवार थे। जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है। उनके अलावा इस फ्लाइट में बीजेपी के कई नेता भी मौजूद थे। इस हादसे में सीएम विजय रुपाणी की मृत्यु हो चुकी है।

विमान में कुल 230 में से 169 भारतीय पैसेंजर थे, वहीं 53 ब्रिटिश नागरिक भी सवार थे। कनाडा से 1 और पुर्तगाल से 7 यात्री सवार थे। प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे। पायलट और बाकी क्रू मिलाकर 242 लोग सवार थे। इस हादसे को पीएम मोदी ने हृदय विदारक बताया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे दिल दहला देने वाला करार दिया। अब तक 133 शव निकाले जाने की खबर है। सीएम भूपेंद्र पटेल भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

कैसे हुआ हादसा ?

हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। माना जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था जिससे यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।अहमदाबाद विमान दुर्घटना के एक चश्मदीद व्यक्ति ने बताया कि मेरा दफ्तर यहां से 200 मीटर दूर है। जैसे ही मैं दफ्तर से बाहर निकला,मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी और अचानक पूरे इलाके में धुआं भर गया। यहां अफरा-तफरी मच गई और फिर हमने देखा कि यह हादसा हो गया था। जब मैं मौके पर पहुंचा,तो मैंने देखा कि मलबा यहां-वहां बिखरा हुआ था,आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिर हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिरे थे और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हमें हताहतों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यहां एक इमारत है जहां डॉक्टर रहते हैं।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment