---Advertisement---

छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा जेल!

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

रायगढ़ 8 जून, 2025- महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार तत्परता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र की एक महिला द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 4 जून की रात की है, जब आरोपी बिट्टू लहरे (उम्र 21 वर्ष) महिला के घर में घुसकर गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने 7 जून को चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात में घर के कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी अचानक कमरे में घुस आया और गलत नीयत से उसे छूने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया और धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 331(3), 75, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया और तुरंत दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर भरोसा और अपराधियों में भय का माहौल कायम हुआ है।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment