---Advertisement---

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के धर्मजयगढ़ मंडल भाजपा प्रभारी नरेश पंडा ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के आगामी दौरे को लेकर की गई चर्चा।

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के धर्मजयगढ़ मंडल भाजपा प्रभारी नरेश पंडा ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के आगामी दौरे को लेकर की गई चर्चा।
धर्मजयगढ़ न्यूज़ —– हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के धर्मजयगढ़ प्रभारी नरेश पंडा की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई, जिसे 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक इस कार्यक्रम को किया जाना है,वहीं धर्मजयगढ़ के प्रभारी व जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने अपने उद्बोधन मै कहा कि हम सभी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आरंभ हुआ “हर घर तिरंगा” अभियान आज एक जनआंदोलन बन चुका हैं।

आइए, जिसे हम सब मिलकर इस महाभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और देश भक्ति के इस पर्व को जन-जन तक पहुंचाएं। अपने हर शक्ति केंद्रों ,मतदान केंद्रों,घरों और कार्यालय पर तिरंगा जरूर फहराएं ।वही 10/08/2025 को सुबह 10 बजे स्थानीय थाना परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला जाना है ,जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेगी।जिसमें जिले के सांसद माननीय श्री राधेश्याम राठिया व भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान भी उपस्थित रहेंगे ।वही आज हुई बैठक मै आगामी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के पुण्यतिथि के अवसर मै हो रहे संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।आपको बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णु देव साय जी का यह प्रथम धर्मजयगढ़ आगमन हैं जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने कमर कस ली है।

और मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में तैयारियों मै जुट गई है।वही आज के इस बैठक मै प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिचरण अग्रवाल,नटवर अग्रवाल,जगमीत कोमल, विकास शुक्ला,जगदीश जिंदल,महिला मोर्चा की जिला वीढा विश्वास, बी डी सी पूर्णिमा बैगा,राशि बाई,सुनीता चौहान,नगर पंचायत के पार्षद विजय यादव,अजय राठिया , अविनाश एक्का,सुरेश राठिया,मंडल के उपाध्यक्ष धनेश्वर भट्ट,मुकेश हलदार,महामंत्री भोगश्वर बेहरा, जगदीश सरकार, मंत्री गोविंद महंत,संकीर्तन गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी राज पटेल,सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही उक्त जानकारी भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने दी।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Related Post

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरीपूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशधरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोने के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोशनगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

Leave a Comment