---Advertisement---

धर्मजयगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमण्डल धर्मजयगढ़ काष्ठागार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण,जनपद अध्यक्ष ने लगाई नीम का पौधा

Avatar photo

By Md Aman Ali

Published on:

Follow Us
---Advertisement---

धर्मजयगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार
को वनमण्डल धर्मजयगढ़ काष्ठागार में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित,पूजा अर्चना कर,पौधा को पूजा एवं श्रीफल अर्पित कर कर पौधा लगाया गया।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार द्वारा काष्ठागार परिसर में नीम का पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर विकासखंड के भाजपा नेता वन मंडल,नगर पंचायत के अधिकारियों,कर्मचारियों ने भी गुलमोहर,और जामुन जैसे फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन व जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया।जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वन विभाग वन मंडल धर्मजयगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वनमंडला अधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय एवं वन अनुविभागीय अधिकारी,साहू ने कुशल समन्वय करते हुए आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इसके अतिरिक्त विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीका राम पटेल,मंडल अध्यक्ष भरत साहू, गोकुल नारायण यादव,टीमन गुप्ता,संतोष चौहान,मदन राठिया,जनक राठिया,मोहन ठाकुर,विजय यादव मौजूद रहे।

Avatar photo

Md Aman Ali

Md Aman Ali Owner/Editor (CG Press 24) Dharamjaigarh, Raigarh (C.G.)

---Advertisement---

Leave a Comment